फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Opponents loot with one vote, kidnap and kidnap new head in mirzapur

मिर्जापुर : एक वोट से हारे प्रतिद्वंद्वियों की दबंगई, नए प्रधान का अपहरण कर की पिटाई

Mon, 03 May 2021 01:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 May 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
Opponents loot with one vote, kidnap and kidnap new head in mirzapur
beat demo pic
मिर्जापुर में सिटी ब्लॉक के पहाड़ी गांव से नवनिर्वाचित प्रधान भोला नाथ गिरी  व उसके पुत्र कुलदीप का एक वोट से हारे प्रतिद्वंद्वियों ने अपहरण कर पिटाई कर दी। सिटी ब्लॉक मतगणना स्थल पर हुई इस दुस्साहसिक घटना से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपियों को हिरासत में ले कर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


सिटी ब्लॉक से भोलानाथ गिरी को 699 मत मिले थे। उनके प्रतिद्वंदी राजेश यादव को 698 मत मिला।  आरओ ने भोलानाथ गिरी को प्रमाण पत्र दिया। जिसके बाद वह अपने पुत्र के साथ घर जा रहे थे। एक वोट से हारे प्रतिद्वंदी मतगणना स्थल के बाहर बथुआ से प्रधान व उसके पुत्र को स्कॉर्पियो से अपहरण कर लिए और दूर ले जाकर उनकी पिटाई की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दो लोगों को पकड़कर प्रधान व उसके पुत्र को छुड़ाया। प्रतिद्वंद्वियों का आरोप है कि तीन वोट से राजेश यादव जीत गया था। जिसके बाद रिकाउंटिंग हुई। जिसमें मत बराबर मिला। लॉटरी में राजेश को जीत मिली पर प्रमाण पत्र उसे नहीं देकर भोलागिरी को दिया गया। इस संबंध में कटरा कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि भोलागिरी को 699 मत मिला था और उसके प्रतिद्वंदी राजेश यादव को 698 मत मिला था । भोलागिरी प्रमाण पत्र लेकर जा रहा था। विपक्षियों ने उससे पर मारपीट की।  मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed