फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Opponents are stopping the installation of tin shed, threatening to kill

Mirzapur News: टिन शेड लगवाने से रोक रहे विपक्षी, मारने की दे रहे धमकी

Sat, 15 Feb 2025 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Opponents are stopping the installation of tin shed, threatening to kill
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें किसी ने अपात्रों को योजनाओं का लाभ देने का आरोप लगाया तो किसी ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने चुनार तहसील में जनता की फरियाद सुनी। चारों तहसील में 329 शिकायतें आईं, जिसमें से 30 का मौके पर निपटारा किया गया।
सदर तहसील में एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने सुनवाई की। यहां 137 शिकायतें आईं, जिनमें से 15 का मौके पर निपटारा किया गया। पड़री थाना क्षेत्र के अघवार निवासी रामप्रसाद ने प्रार्थना पत्र देकर बताया वह अपने मड़हा में टीन शेड लगवा रहा था तो विपक्षियों ने रोक दिया और धमकी दे रहे हैंं। इस दौरान एसडीएम गुलाब चंद्र, तहसीलदार हेमंत कुमार, नायब तहसीलदार ज्योति सिंह थीं। चुनार में डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी सोमेन बर्मा ने फरियाद सुनी।
विज्ञापन

यहां 72 मामले आए, जिसमें से चार का निस्तारण हुआ। जमालपुर के श्रुतिहार गांव की सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि ग्राम विकास अधिकारी सुविधा शुल्क लेकर अपात्रों को शौचालय का आवंटन कर दिया है जबकि उसे नहीं दिया गया। उसने शौचालय का लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमालपुर ब्लॉक के चौकियां गांव निवासी भानु प्रताप ने प्रार्थना पत्र दिया कि वृद्धावस्था पेंशन का आवेदन वर्ष 2019 में ही किया है। बार बार ब्लॉक का चक्कर वह लगाना पड़ रहा है। एसडीएम चुनार राजेश वर्मा, सीओ चुनार मंजरी राव आदि थीं। लालगंज: अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कुल 82 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 11 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के निपटारे के लिए राजस्व व पुलिस टीम गठित कर निर्देश दिए गए। मघोर निवासी परमेश्वर कुमार ने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर राजस्व निरीक्षक को कार्रवाई के आदेश दिया गया। कनौही राजा की रामरती ने राशन कार्ड न बनने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर आपूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के लिए कहा गया।

सेमरी कला के सुनील कुमार मिश्रा ने स्टांप चोरी का आरोप लगाया। समाधान दिवस में तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार राजीव यादव, खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। मड़िहान तहसील में एडीएम नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में फरियाद सुनी गई। कुल 38 मामले आए, जिसमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। तहसीलदार लालता प्रसाद व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed