फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Only son drowns during his first dip in Ganges three others rescued incident causes widespread grief

UP: पहली बार गंगा स्नान करने गए इकलौते बेटे की डूबने से मौत, तीन को बचाया गया; हादसों से मचा कोहराम

Thu, 15 Jan 2026 09:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 15 Jan 2026 09:41 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में मकर संक्रांति के बीच कई हादसे भी हुए, इसमें एक युवक की जान चली गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसकी लाश को नदी से बाहर निकाला गया। अन्य हादसों में घायलों का इलाज कराया गया।

विज्ञापन
Only son drowns during his first dip in Ganges three others rescued incident causes widespread grief
श्रेयस सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: मकर संक्रांति पर एक तरफ जहां स्नान-दान और दर्शन-पूजन का सिलसिला रहा वहीं अलग अलग क्षेत्रों में कई दुखद घटनाएं भी हुईं। लालगंज के चिरुईराम में पानी की टंकी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो। युवक बहन के घर खिचड़ी पहुंचाकर वापस घर आ रहा था। इसी प्रकार चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव के गंगा घाट पर स्नान करने गए किशोर श्रेयस की डूबने से मौत हो गई। वहीं डूब रहे तीन अन्य लोग को बचा लिया गया।

विज्ञापन


चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवा गांव स्थित गंगा घाट पर स्नान करते समय चार किशोर डूबने लगे। लाेगों के शोर मचाने पर मछुआरों व नाविकों की मदद से तीन किशोरों को बचाकर बाहर निकाला। श्रेयस सिंह गंगा नदी में डूब गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौता पुत्र श्रेयस पहली बार गंगा स्नान करने गया था।
विज्ञापन


चील्ह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी रिंकू सिंह का पुत्र श्रेयस सिंह (16) अपने तीन साथियों अमन सिंह (16), सूर्य प्रताप सिंह (17), अतुल सिंह (16) के साथ बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे अपने गांव के गंगा घाट पर गंगा स्नान करने गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

चारों साथी साथ में गंगा स्नान करने लगे। स्नान करते-करते चारों लोग गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। चारों साथियों को गंगा में डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद मछुआरों व नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर अमन सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अतुल सिंह को गहरे पानी से खींचकर बाहर निकाल लिया। 

इस दौरान श्रेयस सिंह गहरे पानी में समा गया। इसके बाद श्रेयस की गंगा में खोजबीन शुरू हुई। आधे घंटे बाद नाविकों ने श्रेयस सिंह को पानी से बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में सभी को मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने श्रेयस सिंह को मृत घोषित कर दिया। 

अमन सिंह का उपचार मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। बाकी दो साथी अतुल सिंह व सूर्य प्रताप सिंह स्वस्थ है। घटना की सूचना पर मंडलीय अस्पताल पहुंची चील्ह पुलिस ने परिजनों के कहने पर पंचनामा करके श्रेयस सिंह के शव को परिजनों को सौंप दिया। श्रेयस सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। जो वर्धमान पब्लिक स्कूल मिर्जापुर में हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों ने बताया कि वह पहली बार गंगा नदी में स्नान करने गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed