फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Only 3963.75 metric tons of millet was purchased in the district.

Mirzapur News: जिले में मात्र 3963.75 मीट्रिक टन बाजरे की हुई खरीद

Wed, 17 Jan 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Only 3963.75 metric tons of millet was purchased in the district.
मिर्जापुर। बाजरे की खरीद का लक्ष्य मिर्जापुर जिला नहीं प्राप्त कर सका है। निर्धारित लक्ष्य 9000 मीट्रिक टन की तुलना में जिले में सोमवार तक मात्र 3963.75 मीट्रिक टन ही बाजरे की खरीद हुई थी।
विज्ञापन


जिले में एक अक्तूबर से बाजरे की खरीद की जा रही है। जिल में 9000 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया था। पहले खरीद की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित थी, लेकिन बाद में खरीद की अंतिम तिथि 15 दिन आगे बढ़ा दी गई। इसके बाद भी जिले में बाजरे की खरीद लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो सकी है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार अंतिम तिथि तक 3963.75 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा सकी है। जिले में सबसे अधिक खरीद हलिया केंद्र पर 1242.95 मीट्रिक टन की हुई है। दूसरे स्थान पर 976.20 मीट्रिक टन गैपुरा केंद्र पर की गई है। सबसे कम खरीद मड़िहान केंद्र पर 40 मीट्रिक टन गई है। मिर्जापुर में पहली बार 10 केंद्रों पर बाजरे की खरीद की गई है। संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रभाकांत द्विवेदी ने बताया कि बाजरे की खरीद की तिथि 15 जनवरी तक थी। जिले में पहली बार बाजरे की खरीद की गई है। अच्छी खरीद हुई है। इस बार की प्रगति को देखते हुए अगली बार भी जिले में श्रीअन्न की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed