{"_id":"678e9cc95a85ccaca60efeb4","slug":"one-weeks-time-given-to-secretaries-of-five-blocks-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-128633-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पांच ब्लाॅकों के सचिवों को दी एक हफ्ते की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पांच ब्लाॅकों के सचिवों को दी एक हफ्ते की मोहलत
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय उपनिदेशक पंचायत ने सीएम डैश बोर्ड पर खराब प्रगति वाले जमालपुर, छानबे, नरायनपुर व सिटी सहित पांच ब्लाॅकों के सचिवों के खिलाफ नाराजगी जताई। साथ ही एक हफ्ते में विकास कार्यों की प्रगति में सुधार लाने की हिदायत दी।
मंडलीय उप निदेशक पंचायत सतीश कुमार सोमवार को अपने कार्यालय में समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ विकास कार्यों के साथ समीक्षा की।
डीडी पंचायत ने कहा सीएम डैश बोर्ड वाले प्रमुख विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खराब प्रगति वाले सचिवों को एक हफ्ते में सुधार लाने की हिदायत दी।
समीक्षा के दौरान मंडलीय उप निदेशक पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, मॉडल ग्राम की मार्किंग, व्यक्तिगत शौचालय के आवेदन आदि के संबंध में समीक्षा की।
विज्ञापन
खराब प्रगति मिलने जमालपुर, राजगढ़, सिटी, छानबे व नरायनपुर के सचिवाें के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एक हफ्ते में काम में सुधार का मौका दिया। एडीओ पंचायतों को जीपीडी की कार्य योजना 25 जनवरी तक हर हाल में अपलोड कराने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेमदास, एडीओ पंचायत सिटी अनुप दुबे, पहाड़ी के.के.सिंह, अरुण मिश्रा सहित मंडल व जनपद के कंसल्टेंट, डी पी एम आदि उपस्थित रहे।