{"_id":"6a63bf9b097f81e0f70d8440","slug":"one-weeks-time-for-removal-of-debris-from-government-land-mirzapur-news-c-258-1-svns1001-154118-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सरकारी भूमि से मलबा हटाने के लिए एक सप्ताह की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सरकारी भूमि से मलबा हटाने के लिए एक सप्ताह की मोहलत
विज्ञापन
अंबारी में जेसीबी से अतिक्रमण हटाते हुए लोग।
जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के बाद अब प्रशासन की टीम ने ध्वस्तीकरण के दौरान सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाने के लिए कब्जाधारकों को एक सप्ताह की मोहलत दी है।
यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर मलबा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन स्वयं सफाई कराएगा और उसका पूरा खर्च संबंधित कब्जाधारकों से वसूला जाएगा। बता दें कि खुरासों मोड़ से ऊदपुर पेट्रोल पंप तक पीडब्ल्यूडी की भूमि पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जेसीबी से कई मकानों और दुकानों को ध्वस्त किया गया था। कब्जाधारकों ने अपने उपयोगी सामान तो हटा लिए थे, लेकिन ईंट, सीमेंट, बालू और मिट्टी सहित निर्माण सामग्री का मलबा सरकारी भूमि पर ही छोड़ दिया था।
उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने बताया कि यदि कब्जाधारक स्वयं मलबा नहीं हटाते हैं, तो वे उसका उपयोग अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं।
लेकिन, प्रशासन द्वारा मलबा हटवाने की स्थिति में, सफाई पर होने वाला पूरा व्यय संबंधित कब्जाधारक से वसूला जाएगा। संवाद