{"_id":"628d2c9e180fed46530a77dd","slug":"one-week-deferment-given-to-encroachers-by-pasting-notice-mirzapur-news-vns655330955","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस चस्पा कर अतिक्रमण करने वालों को दी एक सप्ताह की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस चस्पा कर अतिक्रमण करने वालों को दी एक सप्ताह की मोहलत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर क्षेत्र के गोविंदपुर माइनर के आसपास लगभग एक किलोमीटर दायरे में कई जगह पुलिया बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। माइनर पर हुए अतिक्रमण के चलते टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
किसानों की शिकायत पर सिंचाई विभाग की ओर से अतिक्रमण के आरोप संबंधित लोगों के यहां नोटिस चस्पा कर उन्हें खुद अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि खुद नहीं हटाने पर अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त कराने के साथ ही उस पर पड़ने वाले खर्च की संबंधित व्यक्ति से वसूली भी की जाएगी। इसके अलावा कैनाल एक्ट के तहत कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। जमालपुर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर जमीन की प्लाटिंग के चक्कर में गोविंदपुर माइनर पर जगह-जगह पुलिया बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके चलते टेल तक पानी नहीं पहुंचने से तमाम किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों की शिकायत पर विभाग की तरफ से नोटिस चस्पा किए जाने के बाद अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची हुई है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता केके सिंह ने बताया कि अतिक्रमण करने के आरोप में संबंधित लोगों के नोटिस चस्पा कराया गया है। एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटने पर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जिसका खर्च भी संबंधित लोगों से वसूल किया जाएगा।