फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One thousand people face water crisis due to tube well not working

Mirzapur News: ट्यूबवेल नहीं चलने से एक हजार लोगों के सामने पानी का संकट

Sun, 25 Feb 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
One thousand people face water crisis due to tube well not working
मिर्जापुर। मिनी ट्यूबवेल खराब होने से स्टेशन रोड और आसपास रहने वाले करीब एक हजार से लोगों के समक्ष पानी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र के लगभग एक हजार लोग पानी के लिए मिनी ट्यूबवेल पर निर्भर हैं। इस क्षेत्र में मात्र एक हैंडपंप है और वह भी खराब है। इस हैंडपंप से रेलवे स्टेशन के पास के लोग भी पानी लेने आते हैं। हैंडपंप के पास की नाली में गंदा पानी भर जाने के कारण वहां जाना भी मुश्किल हो रहा है। जब लोगों ने शिकायत की तो नगर पालिका के जलकल विभाग ने बोर में से मिनी ट्यूबवेल के मोटर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दूसरा बोर कराया गया, लेकिन उससे बालू निकलने लगा। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए तो जलकल अभियंता सुधीर वर्मा ने उनको जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया। जलकल अभियंता ने बताया कि एक-दो दिन में पानी की समस्या दूर कर दी जाएगी। बीते बृहस्पतिवार को जलकल विभाग के कर्मचारी जलापूर्ति की व्यवस्था करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed