फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   one person died in the accident

Mirzapur News: हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Wed, 23 Oct 2024 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
one person died in the accident
मड़िहान/कलवारी। कलवारी-लालगंज मार्ग पर कोटवा घीसाराम मोड़ के पास मंगलवार की रात आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा बाइक सवार घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन


कोटवा घीसाराम गांव निवासी गोपाल (50) पुत्र कल्लू बाइक से कलवारी बाजार में सामान लेने गए थे। कलवारी से घर लौटते समय कोटवा घीसाराम मोड़ के पास घोरावल की तरफ जा रहे बाइक सवार से सामने से टकरा गए। इस हादसे में गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इलाज के लिए गोपाल को सीएचसी मड़िहान पहुंचाया। जहां देखते ही डाॅ. आरएस वर्मा ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed