फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One person died in suspicious circumstances

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत

Wed, 23 Aug 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
One person died in suspicious circumstances
मड़िहान। थाना क्षेत्र के कुशमहा गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए परिजन सोमवार को देर शाम सीएचसी मड़िहान ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल जाने से पहले सीएचसी परिसर में उस व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में नागपंचमी पर्व पर दोस्तों के साथ बकहर नदी किनारे खाना बनाने-खाने की बात कहकर 45 वर्षीय कैलाश घर से निकले थे। देर शाम घर लौटने पर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, वे अचेत हो गए। परिजन इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने विषाक्त पदार्थ के सेवन के लक्षण की जानकारी देकर रेफर कर दिया। एंबुलेंस पहुंचने से पहले कैलाश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही तोड़ दिया। अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. महेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि पुलिस को मौत की सूचना दे दी गई है। परिजनों ने आशंका जताई कि दोस्तों ने कुछ खिला दिया होगा। प्रभारी थानाध्यक्ष विनय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed