फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One person died by drowning in Abujha Hall

अबूझ हाल में डूब कर एक व्यक्ति की मौत

Tue, 28 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
One person died by drowning in Abujha Hall
मड़िहान क्षेत्र के लूरकुटिया गांव निवासी 55 वर्षीय रामआसरे का शव सोमवार को सुबह परसौना गांव स्थित बावली से बरामद हुआ। अधेड़ रविवार की शाम लापता हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच मेें जुटी है।
विज्ञापन

रामआसरे के पुत्र राधारमण पटेल ने बताया कि पिता परिवार के सदस्यों के साथ रविवार की रात भोजन करने के बाद सोने चले गए। दूसरे दिन सुबह सोमवार को सुबह वे अपने बिस्तर पर नहीं थे। परिजनों को आशंका हुई कि लघुशंका के लिए सिवान की तरफ गए होंगे। उधर, परसौना गांव के ग्रामीण तालाब की तरफ गए तो पानी में उतराया शव देखकर हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई। घटना की जानकारी गांव आग की तरह फैलने लगी। उधर, परिजन भी रामआसरे की तलाश में थे। तालाब में शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंचे तो कपड़ा देखकर पहचान की। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि रामआसरे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका इलाज चल रहा था। मौके पर सीओ नक्सल अजय राय भी पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed