फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One person died and six were injured when an uncontrolled car collided with a culvert while going to Tilak.

Mirzapur News: तिलक में जाते समय बेकाबू कार पुलिया से टकराई, एक की मौत, छह घायल

Tue, 21 Apr 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
One person died and six were injured when an uncontrolled car collided with a culvert while going to Tilak.
संतनगर थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा गांव में बावली के पास घायल बच्चों का इलाज करते डॉक्टर । स्रेा - फोटो : बहराइच में रोडवेज के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।
संतनगर थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा गांव में बावली के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

पटेहरा। लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर संतनगर के अमोई पुरवा गांव में बावली के पास तिलक में जाते समय अनियंत्रित कार सोमवार की दोपहर पुलिया से टकरा गई। हादसे में जय प्रकाश मिश्र (60) की मौत हो गई। वहीं परिवार के छह लोग घायल हो गए।


प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के मेहा गांव से अंबिका प्रसाद शुक्ल संतनगर के तुलसीपुर गांव में तिलक चढ़ाने जा रहे थे। अंबिका ने बताया की कार्यक्रम में समधी जय प्रकाश मिश्र (60) अपने दो बेटों शिवम मिश्रा (35), विनय मिश्रा (32) और तीन पोते पोतियों शिवा (8), गौरी (4) व देव (2) निवासी नदिगहना थाना पड़री और गंभीरापुर निवासी पुरोहित विनय के साथ कार से जा रहे थे। अमोई पुरवा गांव में कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। घटना में सभी कार सवार घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को पटेहरा पीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने जय प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल शिवम मिश्रा, विनय मिश्रा, शिवा, गौरी व पुरोहित विनय तिवारी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। दो वर्षीय देव को हल्की चोट आई हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कार में सात लोग सवार थे। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed