फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One person died after being hit by a train

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत

Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
One person died after being hit by a train
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जया का पुरा गांव के पास रेलवे लाइन पर मंगलवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव पड़ा देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जया का पुरा गांव निवासी विनोद कुमार यादव (35) ट्रक मिस्त्री थे। वे मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकले थे। घर से कुछ दूरी पर रेल लाइन है। रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सुबह शौच के लिए रेल लाइन की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देख पहचान की। इसके बाद सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनसे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed