{"_id":"663be8ae0751baca170f06a5","slug":"one-person-died-after-being-hit-by-a-bike-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-597144-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बाइक की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बाइक की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बुधवार की रात घाटमपुर कोऑपरेटिव के पास ऑटो से उतरकर घर लौटते समय एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में पैदल घर जा रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टर ने हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
घाटमपुर गांव निवासी सेच्चन प्रसाद (55) पुत्र जगरदेव रामनगर से लौटते समय वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर घाटमपुर के पास ऑटो से उतरकर घर जा रहे थे। रास्ते में कोऑपरेटिव के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक शिवम बिंद (20) पुत्र राम दुलार निवासी मानिकपुर भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टर ने सेच्चन को मृत घोषित कर दिया। सेच्चन से पांच पुत्रियां और एक पुत्र हैं। बेटियों की शादी हो गई है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।