Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One Panchayat Utsav Bhawan will be built in every assembly constituency

Mirzapur News: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे एक-एक पंचायत उत्सव भवन

Tue, 01 Jul 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
One Panchayat Utsav Bhawan will be built in every assembly constituency
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पंचायत उत्सव भवन बनाए जाने की जानकारी दी। कहा कि इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने सभी एसडीएम को इसके लिए भूमि चिह्नित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी विधानसभा में सभी सुविधाओं से लैस एक-एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाना है। इसके साथ ही जिले के 180 ग्राम पंचायतों में गांव डिजिटल लाइब्रेरी/पुस्तकालय बनाने के लिए भी प्राथमिक विद्यालयों व पंचायत भवनों में कक्ष आवंटन पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक डिजिटल पुस्तकालय आधुनिक सुविधायुक्त रहेगा। इनमें विभिन्न प्रकार की पुस्तकों के साथ-साथ एलईडी टीवी तथा कंप्यूटर आदि भी लगवाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव को स्वच्छ बनाने के लिए सेफ्टी टैंक भी बनवाए जाएं। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दस-दस गड्ढे खोदे जाने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने संचारी रोग अभियान की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण से इन्कार करने वाले परिवारों को समझा बुझाकर टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने गांवों में झाड़ियों की कटाई, एंटी लार्वा छिड़काव और फाॅगिंग कराने पर जोर दिया। कहा कि खाद्य विभाग मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों का नियमित रूप से नमूने ले। उन्होंने कहा कि एएनएम व आशाएं घर-घर जाकर संचारी रोग अभियान के संबंध में लोगों को जागरूक करें। बैठक में एडीएम अजय कुमार सिंह, एडीएम भू- राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम सदर सदर गुलाब चंद्र, चुनार राजेश वर्मा, लालगंज संजीव यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed