फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   one man died hit by tractor on road in mirzapur

शादी के एक दिन बाद युवक की मौत, खबर सुन परिवार को लगा सदमा; दर्दनाक हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार

Mon, 06 May 2024 09:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 May 2024 09:48 PM IST
सार

Mirzapur News: मौके पर मौजूद लोगों ने घायल दूल्हे को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से हालत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय सोमवार की रात में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही वलीमा की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रोते बिलखते हाल-बेहाल हो गया।

विज्ञापन
one man died hit by tractor on road in mirzapur
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में बोल्डर लोड तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर के टक्कर से अपनी वलीमा के दिन सोमवार की शाम दूल्हा घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इलाज के लिए घायल दूल्हे को नरायनपुर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही रात को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी इमरान अंसारी (19) पुत्र जमालुद्दीन की शादी रविवार को चकिया चंदौली निवासी दुल्हन से हुई। सोमवार के दिन वलीमा के बाद रिश्तेदार को बाइक पर बैठा कर सोनबरसा पुल के पास छोड़ने इमलिया चट्टी जा रहा था। जैसे ही जरगो जलाशय स्थित इमलिया चट्टी नहर इमामबाड़ा के पास पहुंचा कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोल्डर लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे दूल्हा इमरान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सोनपुर से ट्रैक्टर बोल्डर लोड कर इमलिया चट्टी के जरगो जलाशय मार्ग से होते हुए नहर के रास्ते जा रही थी। तभी रास्ते में हादसा हो गया। अक्सर बिना परमिट के वाहनों का अवैध परिवहन के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल किया जाता रहा है। मृतक इमरान अंसारी दो भाइयों में सबसे छोटा था। बाइक मैकेनिक का काम करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के टक्कर से युवक घायल हुआ है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। चालक मौके से फरार है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है चालक की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed