{"_id":"690f9bf5ee8f59c34f05e721","slug":"one-lakh-72-thousand-480-farmers-did-not-get-their-farmer-registry-done-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-143140-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एक लाख 72 हजार 480 किसानों ने नहीं कराई फार्मर रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एक लाख 72 हजार 480 किसानों ने नहीं कराई फार्मर रजिस्ट्री
विज्ञापन
जिले में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान के बावजूद अभी तक एक लाख 72 हजार 480 किसान फार्म रजिस्ट्री से वंचित हैं। फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही रबी सीजन में साधन सहकारी समितियों से उर्वरक के साथ ही अन्य सुविधाएं मिलेगी।
शेष अन्य किसानों को फार्मर रजिस्ट्री होने तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ सकता है। जिले में कुल किसानों की संख्या 382792 है। छह नवंबर तक 210312 किसानों ने अपना फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कराया है।
तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो तहसील चुनार में आवंटित लक्ष्य 119082 की तुलना में 68856, तहसील मड़िहान में लक्ष्य 46438 की तुलना में 25539, तहसील लालगंज में लक्ष्य 64097 के सापेक्ष 33583 तथा तहसील सदर में आवंटित लक्ष्य 153175 के सापेक्ष 82334 किसानों ने फार्म रजिस्ट्री कराई है।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने बताया कि जिले में एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रकचर फॉर एग्रीकल्चर) अंतर्गत कैंप के जरिए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कराया जा रहा है।
समस्त राजस्व ग्रामों में कृषि, राजस्व व पंचायत सहायक के सहयोग लिया जा रहा है। उप कृषि निदेशक ने बताया फार्मर रजिस्ट्री के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर समिति वार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है उनकी समितियों पर फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराई जाएगी। उप कृषि निदेशक ने कहा फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान अपने पंचायत भवन अथवा समितियों पर आधार, मोबाइल नंबर व सभी खतौनी लेकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैंं।