फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One killed, two injured in bike ride due to tractor

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल

Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in bike ride due to tractor
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया-देवरी मार्ग स्थित थोथा मोड़ के पास मंगलवार दोपहर चचेरे भाई की शादी समारोह में शरीक होने के बाद घर वापस आ रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें एक बाइक चालक कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सवार दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

गोरगी गांव निवासी कमलेश के चचेरे भाई अवधेश की बारात सोमवार को क्षेत्र के फुलवारी गांव में गई थी। 25 वर्षीय कमलेश अपने मित्र 22 वर्षीय संजय और 20 वर्षीय विवेक निवासी सगरा के साथ शादी में शामिल होने गया था। शादी संपन्न होने के बाद अपने वह रिश्तेदार के साथ घर वापस आ रहा था। वह जैसे ही थोथा मोड़ के पास पहुंचे कि सामने से जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली में उसकी भिड़ंत हो गई। इसमें कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने डायल 108 पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायल विवेक और संजय को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां वहां हालत गंभीर होने पर विवेक को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। संजय का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मनीराम कोल ने भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर मृतक परिवार को ढांढस बंधाया। मृतक का पिता खेती करता है। मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसे कोई संतान नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed