Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One killed, three injured in collision between two bikes

Mirzapur News: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Sat, 11 Oct 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in collision between two bikes
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के गोपीगंज मार्ग पर तिलठी गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चंदन (20) की मौत हाे गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया गया है। चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात नौ बजे कटरा कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बसही निवासी चंदन (17) अपने साथी चंदन (20) के साथ बाइक से गोपीगंज से मिर्जापुर जा रहे थे। चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर तिलठी गांव के पास पहुंचे थे कि गोपीगंज की तरफ जा रहे बाइक सवार आरिफ अली (30) और शादाब अली (20) से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे चौकी प्रभारी चेतगंज अरविंद गुप्ता ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान चंदन (20) पुत्र राजेंद्र की मौत हो गई। तीन घायलों का ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। बाइक सवार आरिफ और शादाब मेरठ के रहने वाले है। यहां कपड़ा बेचने का काम करते हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed