फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One killed, 14 injured when cruiser going from Maharashtra to Bihar collides with truck

मुंबई से बिहार जा रही क्रुजर ट्रक से टकराई, एक की मौत, 14 घायल

Sat, 05 Jun 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
One killed, 14 injured when cruiser going from Maharashtra to Bihar collides with truck
महाराष्ट्र से बिहार जा रही क्रूजर शुक्रवार की सुबह देहात कोतवाली के करनपुर पुलिस चौकी के मिलिट्री कंपाउंड के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में क्रूजर चालक की मौत हो गई और दूसरे चालक समेत 14 लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को मंडलीय अस्पताल ले गई। यहां हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर चला रहे दोनों चालक वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गए थे। गैस कटर से काटकर उन्हें निकाला गया था।
विज्ञापन

बिहार के किशनगंज जिले के 30 लोग महाराष्ट्र के अलग-अलग तीन दाल मिल में काम करते हैं। सभी दो वर्ष से वहीं काम कर रहे थे। कोरोना लाकडाउन के दौरान भी घर नहीं लौटे थे। इसमें 13 मजदूरों ने घर जाने के लिए क्रूजर गाड़ी किराए पर ली। इसमें प्रति व्यक्ति तीन हजार किराया तय हुआ था। मुंबई के दो चालक क्रूजर वाहन से सभी को लेकर निकले। शुक्रवार की सुबह गाड़ी देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर मिलिट्री कैंपस के पास पहुंची थी कि चालक को झपकी आ गई और क्रूजर पहले से खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इससे क्रूजर गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर करनपुर चौकी प्रभारी लव कुमार मौके पर पहुंचे। आगे का हिस्सा इतना क्षतिग्रस्त हो गया था कि गैस कटर मशीन से काटकर उसमें फंसे घायल दोनों चालकों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

सभी घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने चालक प्रशांत (40) निवासी ममाडिस सोलापुर को मृत घोषित कर दिया। घायलों में दूसरा चालक वेंकटेश (40) पुत्र भीम राव ममाडिस सोलापुर महाराष्ट्र, माधव (21) पुत्र दौलत सिंह निवासी खुनिया भीटा ठाकुरगंज किशनगंज बिहार, रंजीत (22) पुत्र लोकास निवासी मेठिया, सोमाय बासुकी (22) पुत्र बादल बासुकी पुर्णिया बिहार, बुधिराम (36) पुत्र रेंटा सुहेल निवासी पोठिया, राजेश मुरमुर (40) निवासी ठाकुरगंज, उत्तम सिंह (20) पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी तरंजीगंज, सुप्पल (20) पुत्र वकील निवासी पोठिया, राजकुमार (23) पुत्र सहदेव निवासी पोठिया, सुंदर (52) पुत्र राजबल निवासी किशनगंज, किशनजीत (39), सपन (17), दयानंद सेंगर (36) और देव कुमार (36) हैं। इसमें देव कुमार, दयानंद, राजेश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed