{"_id":"5f7379b08ebc3e9bfd3f7a9d","slug":"one-driver-died-in-highwa-second-surviving-narrowly-mirzapur-news-vns5499448120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवा में उतरा करंट एक चालक की मौत, दूसरा बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवा में उतरा करंट एक चालक की मौत, दूसरा बाल-बाल बचा
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी के पास रेलवे कार्य के लिए गिट्टी उतार रहा हाइवा में ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार सट गया। इससे हाइवा में आग लग गई। करंट लगने पर दोनों चालकों ने उतरने की कोशिश की, पर एक करंट लगने से नीचे गिर गया। दूसरा ने किसी तरह जान बचायी। दोनों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
जीएमआर कंपनी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य करा रही है। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी के पास चल रहे निर्माण कार्य के लिए मड़िहान से गिट्टी-बालू ट्रक से भेजा जाता है। मंगलवार की सुबह प्रयागराज के नैनी निवासी उमेश कुमार सिंह (50) और मध्य प्रदेश के सीधी जिला निवासी कमला प्रसाद पटेल (52) हाइवा पर गिट्टी लादकर अकोढ़ी के लिए निकले। सुबह सात बजे गाड़ी खड़ी कर दोनों शौच के लिए गए। इसके बाद चालक सीट पर कमला प्रसाद पटेल बैठ गया। हाइवा को ऊंचा कर गिट्टी गिरायी जा रही थी। तभी ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार से छू गया। जिससे गाड़ी में करंट उतर गया। करंट लगने पर उमेश कुमार सिंह ने ट्रक से उतारना चाहा लेकिन करंट से वह गिर गया। चालक कमला शंकर पटेल ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। दोनों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उमेश कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। करंट से हाइवा में आग लग गई, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश की, तब तक हाइवा जल गया था। सूचना पर कंपनी के अधिकारी पहुंचे। शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया गया। कंपनी के लोगों ने परिजनों को सूचना दी।