फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   one died due to corona, one infected in mirzapur

कोविड से एक की मौत, एक संक्रमित मिला

Tue, 08 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
one died due to corona, one infected in mirzapur
मिर्जापुर। जिले में पिछले दो सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। इस बीच पिछले दो सप्ताह में रविवार को 23 संक्रमित मिले। सोमवार को सिर्फ एक संक्रमित मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को कोरोना से एक की मौत हुई है। एक की मौत होने पर जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 पहुंच गई। जिले में एक्टिव केस 74 है।
विज्ञापन

एक संक्रमित के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 940 हो चुकी है। सात लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद अब तक 10 हजार 766 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार को जिले में एक अधेड़ की कोविड से मौत हो गई। मड़िहान थाना क्षेत्र के बभनी के 70 वर्षीय वृद्ध को पैंक्रियाज कैंसर था। चार मई को सैंपल लिया गया। तबीयत खराब होने पर मंडलीय अस्पताल से बीएचयू रेफर किया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में मौत हुई थी। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 100 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय दो मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 55 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 10 दूसरे जिले में भर्ती है। सात मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को पांच हजार 687 की रिपोर्ट आई है। इसमें एक पुरुष संक्रमित मिला है। जिले में अब तक पांच लाख 71 हजार 518 का सैंपल लिया जा चुका है। पांच लाख 67 हजार 621 की रिपोर्ट आई है। तीन हजार 897 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक तीन लाख 47 हजार 553 का एंटीजेन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 71 हॉट स्पाट है। 53 ग्रामीण और 18 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed