फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One dead in head-on collision between two bikes,

Mirzapur News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Tue, 04 Feb 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
One dead in head-on collision between two bikes,
पटेहरा। संत नगर थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा गांव के पास लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग पर सोमवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में एक की मौत और तीन घायल हो गए।
विज्ञापन

गोपीगंज निवासी शहजाद (43) अपनी पत्नी रेशमा (40) व बेटे फैज अली को लेकर बाइक से लालगंज स्थित अपने ससुराल आया हुआ था । सोमवार को ससुराल से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ वह साढ़ू आजाद निवासी सहरसा थाना संतनगर के यहां जा रहा था। अमोई पुरवा गांव के सामने वे पहुंचे ही थे कि सामने से लालगंज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी सुरेश (25) व उसके चचेरे भाई सुरेंद्र (32) की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन

दोनों बाइक की टक्कर में दोनों बाइक पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को पटेहरा पीएससी ले गई। जहां डॉक्टर बहाल अहमद ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। उसके साथ बैठा सुरेंद्र भी घायल हो गया। साथ ही दूसरी बाइक पर सवार शहजाद व उसकी पत्नी रेशमा भी घायल हो गई। इसकी सूचना मिलने पर शहजाद के साढ़ू आजाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। मृतक सुरेश को दो पुत्र एक पुत्री है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में एक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed