फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   one dead in BHU, five positives including a policeman

बीएचयू में अधिक्वता मौत, एक पुलिसकर्मी समेत पांच पाजिटिव आए

Tue, 14 Jul 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
one dead in BHU, five positives including a policeman
मिर्जापुर। जिले में लगातार 16वें दिन कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक सिपाही समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 13 लोगों को सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दी गई। मंगलवार को नगर के इमरती रोड निवासी वृद्ध अधिवक्ता की बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। पांच संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 261 हो गई है। 114 एक्टिव केस है और 144 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

लगातार कोरोना पाजिटिव मिलने का रिकार्ड बना गया है। पिछली पर लगातार 14 दिनों तक कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। एक दिन के गैप के पास मंगलवार को लगातार 16वें दिन पांच पाजिटिव मिलने के साथ एक की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि मंगलवार का 592 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें पांच कर रिपोर्ट पाजिटिव और अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पाजिटिव रिपोर्ट में लालडिग्गी निवासी एक पुरुष, गणेशगंज निवासी पुरुष, रतनगंज निवासी एक पुरुष, कछवां निवासी एक पुरुष और पुलिस लाइन निवासी एक सिपाही है। बीएचयू में नगर के इमरती रोड निवासी 75 वर्षीय एक अधिवक्ता की मौत हुई है। जो दो दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर वाराणसी न्यूरोसिटी में भर्ती थे। वहां उनका कोरोना का सैंपल लिया गया। सोमवार को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बाद उनको बीएचयू में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को बीएचयू में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अभी मौत की डिटेल पोर्टल पर नहीं चढ़ा है। मंगलवार को 13 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। इसमें दो दूसरे जिलों में भर्ती थे। इसमें पांच पुलिसकर्मी, एक गोरखी निवासी पुरुष, एक अनंतरामपट्टी निवासी पुरुष, भटवा पोखरी निवासी एक पुरुष, डंकीनगंज निवासी एक पुरुष, जमुहार निवासी एक पुरुष, नगवासी निवासी एक पुरुष,लेदूकी पटेहरा निवासी एक पुरुष, कछवां के लरवक निवासी एक महिला को डिस्चार्ज किया गया है। मंगलवार को हाट स्पाट एरिया और मंडलीय अस्पताल में आने वाले 263 संदिग्धों का सैंपल लिया गया। जिले से अब तक नौ हजार 712 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है।
विज्ञापन

...............................
बीएचयू में एक और मौत, रिपोर्ट आना बाकी
मिर्जापुर। नगर के वासलीगंज निवासी एक कलर लैब संचालक की भी मंगलवार को बीएचयू में मौत हो गई है। अभी उनकी कोरोना रिपोर्ट आना बाकी है। बताया गया की 10 दिन पहले उनकी तबीयत खराब थी। शनिवार को उन्होंने नगर के एक डाक्टर से जांच कराया। डाक्टर ने उन्हें नगर के नटवा रोड स्थित अस्पताल में भेजा। वहां पर जांच के बाद उन्हें बीएचयू भेज दिया गया। मंलगवार की सुबह बीएचयू में उनकी मौत हो गई। अभी उनकी कोरोना रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................................
मिर्जापुर-
कुल केस-261
आईसोलेशन-92
स्वस्थ हुए-144
एक्टिव केस-114
कुल मौत- तीन
नए रोगी- पांच
हाट स्पाट-56
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed