फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One day salary of BEO City and Jamalpur stopped

बीईओ सिटी व जमालपुर का एक दिन का वेतन रोका

Wed, 02 Nov 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
One day salary of BEO City and Jamalpur stopped
बार-बार चेतावनी के बावजूद कुछ विभागों के अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। लापरवाही का आलम यह है कि कई अधिकारी उच्चाधिकारियों की बैठक में भी नहीं पहुंच रहे हैं। इस बीच मंगलवार को जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा मध्याह्न भोजन की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में नहीं आने पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने सिटी व जमालपुर के खंड शिक्षा अधिकारी ने एक दिन का वेतन रोक दिया। बैठक में 24825 बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनाए जाने पर उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दो सप्ताह में हर बच्चे का आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बीएसए को जिन विकास खंडों के ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हुई प्रगति की फीडिंग कम है, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने तथा प्रतिकूल प्रविष्टि देने की हिदायत दी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा मध्याह्न भोजन की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में खंड शिक्षाधिकारी सिटी व जमालपुर नहीं पहुंचे। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने दोनों अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प, दिव्यांग शौचालय, जर्जर भवन, आधार नामांकन, निरीक्षण व अन्य बिंदुओं पर अब तक कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रधानाचार्यों के माध्यम से अगली बैठक से पहले हर हाल में शौचालयों में टाइल्स लगवाने, मल्टीपल हैंडवाश, रैंप, रेलिंग, विद्युत उपकरण व कनेक्शन के कार्य पूरा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि दिव्यांग शौचालय विहीन 777 विद्यालयों में निर्माण कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से शुरू करा दिए गए हैं। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रेरणा पोर्टल पर ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हुई प्रगति की फीडिंग अपनी देखरेख में पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए को जिन विकास खंडों के फीडिंग कम है, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने तथा प्रतिकूल प्रविष्टि देने की हिदायत दी। बैठक में यह भी जानकारी मिली कि कुल 24825 बच्चों का अद्यतन आधार कार्ड नहीं बनवाया गया है। इस पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को दो सप्ताह में आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर विद्यालयों में नामांकन कराने का भी निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान नगर पालिका अहरौरा व विकास खंड सीखड़ में ऑउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित करने के कार्य में प्रगति शून्य मिली। इस पर उन्होंने बीएसए को सीखड़ के खंड शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका के संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने तथा एक सप्ताह में कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

बैठक में आरटीई सत्यापन, मध्याह्न भोजन योजना, टीआरजी फीडिंग, रसोइयों के चयन व नवीनीकरण के बारे में भी निर्देश दिए गए। बैठक में बीएसए गौतम प्रसाद, ब्लॉकों में तैनात खंड शिक्षाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed