फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One daughter PCS and the other selected as engineer

एक बेटी पीसीएस तो दूसरी का इंजीनियर में हुआ चयन

Sat, 12 Sep 2020 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
One daughter PCS and the other selected as engineer
अदलहाट। क्षेत्र के रामपुर अगरसंड के किसान दयाशंकर दीक्षित की बेटियों ने कमाल कर दिया। एक बेटी प्रगति दीक्षित पीसीएस परीक्षा में उत्तीर्ण हुई तो दूसरी बेटी का चयन राजस्व विभाग में जूनियर इंजीनियर पद पर हुआ है। शनिवार को ग्रामीणों ने परिजनों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

प्रगति ने 2018 में यूपी पीसीएस का फार्म भरा परीक्षा दी। सामान्य वर्ग में 17वीं रैंक पाकर क्षेत्र के साथ ही जनपद का मान बढ़ाया है। प्रगति ने हाई स्कूल चंद्रशेखर इंटर कालेज रुपौधा व इंटरमीडिएट आदर्श इंटर कालेज अदलहाट से किया। 2018 में काशी हिंदू विश्व विद्यालय वाराणसी से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की। एक भाई व सात बहनों में छठे नंबर पर प्रगति व सातवें नंबर पर शालू दीक्षित ने बताया कि कामयाबी में उनके भाई बहनों का भी पूरा सह सहयोग रहा। बेटी के अरमानों को पूरा करने वाली मां शैल कुमारी दीक्षित को अपनी बेटी की कामयाबी पर गर्व है। दया शंकर दीक्षित की छठी बेटी प्रगति के असिस्टेंट कमिश्नर व सातवीं बेटी शालू का दस दिन पूर्व राजस्व विभाग में जेई के पद पर चयन हुआ है। इस अवसर पर दादा रवि शंकर दीक्षित, राम चन्द्र दीक्षित, राजेश कुमार, राकेश कुमार, नवीन सिंह, ओम बाबू, सौरभ दीक्षित, आशु दीक्षित, आभा, अनामिका, निधि,प्रगति तथा तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed