फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One child sent to NRC, 14 found malnourished

एक बच्चे को एनआरसी भेजा, 14 मिले कुपोषित

Thu, 05 May 2022 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
One child sent to NRC, 14 found malnourished
पोषण दिवस पर क्षेत्र के खाजगीपुर गांव तथा अहरौरा खास डीह में मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र का बुधवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीडीपीओ जमालपुर रविंद्र सिंह तथा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार ने उप केंद्र में एक बच्चे को एनआरसी भेजे जाने के लिए चिह्नित किया। पोषण दिवस पर निरीक्षण के दौरान 14 अन्य बच्चे भी कुपोषित पाए गए हैं। जिनको स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दवा उपलब्ध कराकर उपचार किया गया।
विज्ञापन

सीडीपीओ रविंद्र सिंह ने बताया कि पोषण दिवस 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकरण सुनिश्चित करने का अभियान है। शिशु तथा छोटे बच्चों में शारीरिक विकास में कमियों का पता लगाकर उनका उपचार तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर मां व बच्चा का वजन कराकर स्वास्थ्य में सुधार का कार्य किया जा रहा है। बच्चों का घर आधारित देखभाल की व्यवस्था लागू कराना जरूरी है। इसके तहत अभियान चलाकर बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाने का प्रयास कराया जा रहा है। एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर कार्यक्रम एक मई से 30 मई तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed