फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On-the-spot disposal of one out of 12

12 में से एक का मौके पर निस्तारण

Fri, 06 May 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
On-the-spot disposal of one out of 12
लालगंज। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता सिंह ने महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई की। महिला उत्पीड़न से जुड़े 12 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर एक मामले में समझौता कराकर निस्तारण किया गया। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। राजस्व से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने के लिए उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह को कहा गया।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्राधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, थाना प्रभारी, महिला हेल्पलाइन प्रभारी को निर्देश दिया कि महिलाओं के प्रकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए। जन सुनवाई में एक मामले का पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया। अन्य मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग को भेजा गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर में आयोग की सदस्य ने कोविड से प्रभावित परिवारों को पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना का लाभ देने के लिए कहा गया। कहा कि अनाथ बालिकाओं के विवाह के लिए सरकार एक लाख की आर्थिक मदद देगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विजयनारायन सिंह, क्षेत्राधिकारी उमा शंकर सिंह, प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, महिला कल्याण अधिकारी मंजू यादव, बीडीओ रमाकांत, सीडीपीओ सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed