{"_id":"5ebc3af58ebc3e903c17e753","slug":"on-the-protest-of-the-family-members-the-lovers-jumped-in-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वालों के विरोध पर प्रेमी जोड़े ने कुएं में लगाई छलांग, परिजनों ने रस्सी डालकर दोनों को बाहर निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर वालों के विरोध पर प्रेमी जोड़े ने कुएं में लगाई छलांग, परिजनों ने रस्सी डालकर दोनों को बाहर निकाला
Wed, 13 May 2020 11:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 13 May 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
कुआं
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह परिवार वालों के शादी के लिए राजी नहीं होने पर प्रेमी युगल ने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने रस्सी के सहारे दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गांव निवासी युवक-युवती एक दूसरे से प्रेम करते हैं। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसकी शादी कहीं और करने का प्रयास करने लगे। इसका युवती और उसके प्रेमी ने विरोध किया, लेकिन जब घर वाले नहीं माने तो बुधवार की सुबह दोनों ने गांव के कुएं में कूद कर जान देने की कोशिश की। हालांकि कुएं में पानी होने के कारण दोनों को चोट नहीं आई। जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने दोनों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को घर भेजा गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के परिवार वालों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन