{"_id":"695433ab67e551d7cb0595a5","slug":"on-the-first-day-of-the-new-year-touching-the-idol-of-goddess-vindhyavasini-during-darshan-is-prohibited-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-146072-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नए साल के पहले दिन मां विंध्यवासिनी का स्पर्श दर्शन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नए साल के पहले दिन मां विंध्यवासिनी का स्पर्श दर्शन पर रोक
विज्ञापन
विंध्याचल, मिर्जापुर। नए साल के पहले दिन एक जनवरी को श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के स्पर्श दर्शन नहीं कर सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत के लिहाज से श्री विंध्य पंडा समाज ने यह फैसला लिया है।
नववर्ष पर विंध्य धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मुख्य सड़क से मंदिर और गंगा घाटों तक सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण जाम की समस्या पैदा न हो, इसके लिए छोटे एवं बड़े वाहनों को बरतर तिराहा, पटेंगरा नाला और रेहड़ा चुंगी के समीप बैरिकेडिंग कर रोक दिया जाएगा। कोतवाली मार्ग सदर बाजार, नई वीआईपी मार्ग, पुरानी वीआईपी मार्ग, जयपुरिया गली, पक्का घाट मार्ग, बच्चा पाठक गलियों से होते हुए श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करके बाहर निकलेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह के नेतृत्व में दो प्लाटून पीएसी, चार निरीक्षक, 20 उपनिरीक्षक, 45 हेड कांस्टेबल एवं 20 महिला कांस्टेबल की टीम के अलावा कोतवाली विंध्याचल एवं धाम सुरक्षा पुलिस मंदिर परिसर और आसपास समेत अष्टभुजा पहाड़ और काली खोह में तैनात रहेगी। मां विंध्यवासिनी मंदिर के अलावा अष्टभुजा देवी, महाकाली मंदिर की भी भव्य सजावट की जाएगी। श्री विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानुपाठक ने बताया एक जनवरी को मंगला आरती से लेकर देर रात तक स्पर्श दर्शन प्रतिबंधित रहेगा।