फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the first day of the new year, more than five lakh people visited Maa Vindhyavasini

Mirzapur News: नए साल के पहले दिन पांच लाख से ज्यादा लोगों ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
On the first day of the new year, more than five lakh people visited Maa Vindhyavasini
विंध्याचल। नए साल के पहले दिन बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पांच लाख से ज्यादा लोगों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। मुख्य सड़क से मंदिर तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। माता के जयकारे से विंध्य धाम की गलियां गुंजायमान रहीं। भोर से शुरु हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बावजूद गंगा में स्नान के लिए भी विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंगलवा को विभिन्न होटलों, धर्मशालाओं में डेरा डाले श्रद्धालु मध्य रात्रि के बाद ही स्नान के लिए गंगा की ओर बढ़ने लगे। मंगला आरती से पहले स्नान कर श्रद्धालु माता की एक झलक पाने के लिए गर्भगृह की ओर जाने वाले मार्ग पर कतारबद्ध हो गए। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही किसी ने गर्भगृह तो कोई झांकी दर्शन किया। माता के दर्शन के बाद मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं के विग्रहों के भी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर हवन कुंड में आहुति डाली। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद ज्यादा श्रद्धालु अष्टभुजा पहाड़ की ओर गए। त्रिकोण मार्ग दिन भर भक्तों से गुलजार रहा। माता काली और अष्टभुजा देवी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक ने संयुक्त रूप से बताया कि साल के पहलेे बुधवार को दिन पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। अध्यक्ष के निर्देश पर पंडा समाज के पदाधिकारी और सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed