फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the death of the old man, the family expressed the fear of cold

Mirzapur News: वृद्ध की मौत होने पर परिजनों ने जताई ठंड लगने की आशंका

Sun, 15 Dec 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
On the death of the old man, the family expressed the fear of cold
राजगढ़। रामपुर-38 गांव निवासी वृद्ध की शनिवार को मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे लेखपाल जांच कर लौट गए।
विज्ञापन

रामपुर-38 गांव निवासी 64 वर्षीय राधेश्याम की शनिवार को अपराह्न तीन बजे मौत हो गई। भतीजे पंकज ने बताया कि चाचा राधेश्याम को ठंड लगने से तबीयत खराब होने पर दो दिन से सीएचसी राजगढ़ जाकर दवा ले रहे थे। डॉक्टर ने ठंड लगने की आशंका जताते हुए दवा दी थी। शनिवार को दोपहर में राधेश्याम अपने खेत की तरफ गए थे। दोपहर एक बजे के आसपास घर लौटे और धूप में चारपाई पर सो गए। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई। उनको एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना एसडीएम मड़िहान युगांतर त्रिपाठी को दी गई। एसडीएम के निर्देश पर सीएचसी राजगढ़ पहुंचे लेखपाल विवेक अवस्थी व विनीत तिवारी ने जांच की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed