फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the conspiracy of the wife, the lover along with the partner had murdered

पत्नी की साजिश पर प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर की थी हत्या

Sun, 03 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
On the conspiracy of the wife, the lover along with the partner had murdered
पटेहरा/ मड़िहान। थाना क्षेत्र के मलुआं गांव के सामने मड़िहान ब्रांच नहर की सड़क पर इंजीनियर की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। इंजीनियर की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी। इंजीनियर की पत्नी के प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बाइक सवार दोनों हत्यारोपितों को तहसील तिराहा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन

बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी शनिलेश जीएनडी कंपनी में इंजीनियर थे। 25 मार्च को मड़िहान के बैंक आफ बड़ौदा में मशीन मरम्मत करने के बाद शनिलेश पटेहरा की ओर स्कूटी से जा रहे थे। मड़िहान थाना क्षेत्र के मलुआं गांव के सामने सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच पड़ताल में जुट गई। हत्याकांड में उनकी पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी। छानबीन में पुलिस ने तहसील तिराहा मोड़ के पास से बाइक सवार विशाल राय पुत्र राजबहादुर राय निवासी मडुवाडीह वाराणसी, लवकुश वर्मा पुत्र स्व. बालकिशुन वर्मा निवासी जमुआ थाना कछवां को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल ग्राम सभा खचहां के पास से पुलिया के नीचे से बरामद किया। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि विशाल का इंजीनियर की पत्नी से प्रेम संबंध था। पूछताछ में विशाल राय ने बताया कि आठ वर्षों से प्रेम संबंध है। इसकी जानकारी शनिलेश को हो गई थी। शनिलेश की ओर से विरोध जताए जाने पर प्रेमिका के कहने पर दोस्त लवकुश के साथ मिलकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पीछा करके पहले पीठ में मारी थी गोली
मिर्जापुर। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि विशाल और लवकुश शनिलेश की पत्नी की सूचना पर उसका पीछा कर रहे थे। शनिलेश मोबाइल से बात करते समय धीमी गति से जा रहा था। मलुआं गांव के पास सुनसान इलाका मिलने पर पहले एक गोली पीछे से पीठ पर मारी। उसके गिरने पर दो और गोली मारी। इसमें एक गोली उसके सिर पर लगी। जांच कर उसकी पत्नी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed