फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the complaint of daughter, police registered a case of murder against unknown person.

Mirzapur News: पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मुकदमा

Tue, 30 Jul 2024 04:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
On the complaint of daughter, police registered a case of murder against unknown person.
अहरौरा। इमिलिया चट्टी के अतरौली गांव में शनिवार की रात घर में अकेली सो रही महिला के सिर पर फर्राटा पंखे के राॅड से हमला कर हत्या के मामले में पुलिस ने पुत्री की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर मिले हत्या में प्रयुक्त फर्राटा पंखे के राॅड पर मौजूद फिंगरप्रिंट के निशान व ईंट को जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट मौत का कारण बताया गया है। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्या की वजह का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

शनिवार की रात इमलिया चट्टी के अतरौली गांव स्थित घर के कमरे में अकेली सो रही सावित्री देवी की अज्ञात लोगों ने निर्ममता से सिर कूंच कर हत्या कर दी तथा हत्यारे घर के पिछले रास्ते से निकलकर फरार हो गए। मां सावित्री देवी के मौत की खबर सुनते ही रोती बिलखती बेटी ज्योति सिंह अतरौली गांव स्थित अपने घर पहुंची पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अतरौली स्थित गांव के घर में रात को सोते समय मां सावित्री देवी के सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना की बारीकी से जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जिनके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि सोमवार को पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से अलग-अलग जानकारी ली है। तीन लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने घटना के जल्द खुलासा के लिए पुलिस व क्राइम ब्रांच की तीन अलग-अलग टीमें बनाई है। जो सर्विलांस कॉल रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की देर रात मुंबई से लौटे पति विमल सिंह व पुत्र रविंद्र सिंह व लखनऊ से पॉलिटेक्निक कर रही छोटी बेटी साधना सिंह के आ जाने के बाद चुनार गंगा घाट पर मृतका सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोबाइल फोन के कॉल डिटेल की जांच कराई जा रही है। सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है। जल्द ही हत्या की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
मुनेंद्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed