फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On Teej, a rally of women gathered on the Ganges

तीज पर गंगाघाटो पर उमड़ा महिलाओं का रेला

Fri, 10 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
On Teej, a rally of women gathered on the Ganges
बाबा घाट पर तीज के अवसर पर गंगा स्नान करने के बाद ब्राह्मण को दान देती महिलाएं । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। अखंड सौभाग्य के लिए पूर्वांचल की महिलाओं का प्रमुख पर्व तीज बृहस्पतिवार को मुख्यालय के साथ ग्रामीणांचलों में भी धूमधाम से मनाया गया। दिनभर निर्जला व्रत रखी महिलाओं ने मिट्टी से बनी माता पार्वती का सोलह श्रृंगार कर भगवान शंकर व माता गौरी का विधि विधान से पूजन किया।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट, पक्काघाट, बाबाघाट, नारघाट, कचहरी घाट समेत विभिन्न घाटों पर गंगा स्नानकर जहां घाटो के आसपास मंदिरों में विराजमान देवी और देवताओं के दर्शन-पूजन किए वहीं ज्यादातर महिलाएं मिट्टी से बने भगवान शंकर व माता गौरी के प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर आसपास मौजूद उपरेहितों को दान-दक्षिणा प्रदानकर पूण्य का लाभ कमाया। शाम को बरियाघाट स्थित श्रीपंचमुखी महादेव मंदिर व ताड़केश्वर महादेव मंदिर पर महिलाओं की काफी भीड़ रही। ग्रामीणांचलों में घरों में ही ज्यादातर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन कर अखंड सुहाग की कामना की।
विज्ञापन

तीज पर्व पर बृहस्पतिवार को घाटो पर अव्यवस्थाओं का अंबार दिखा, बाढ़ के बाद आज तक कई घाटो पर जमे सिल्ट को नहीं हटाया जा सका। इसका परिणाम रहा कि स्नान के लिए घाटों पर आई महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के पक्काघाट पर गंदगी के चलते उठने वाली दुर्गंध से महिलाएं परेशान दिखीं, शिकायत पर जहां एक तरफ महिलाएं गंगा स्नान कर रहीं थीं वहीं दूसरी तरफ सिल्ट हटाने का कार्य किया जा रहा था। गंगाघाटों पर कपड़े बदलने के लिए कोई व्यवस्था न होने से महिलाएं खुले में वस्त्र बदलने के लिए मजबूर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीज पर बृृहस्पतिवार को बरियाघाट पर मेले जैसा नजारा व्याप्त रहा। मुख्य सड़क से लेकर गंगाघाट तक सड़क की पटरियां खिलौने, मालाफूल, श्रृंगार व मिट्टी से बने भगवान शंकर व माता गौरी की मूर्तियों से पटीं रहीं। स्नान, ध्यान व पूजन-अर्चन के बाद महिलाओं और साथ आए बच्चों ने जमकर खरीदारी किए। भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनीं रही। सुरक्षाबलों को कड़ी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। कमोवेश यही हाल नगर के पक्काघाट, नारघाट स्थित गंगाघाटों का बना रहा।
तीज पर मिठाई और फल दुकानदारों की चांदी रही। दिनभर ऐसे दुकानों पर खरीदार उमड़े रहे। इस मौके पर खोवा के बर्फी और पेड़े की मांग बढ़ने से इसके भाव अन्य दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार चार से पांच सौ रुपये प्रति किलोग्राम बिके। इसी तरह केला और सेब के अलावा अन्य फलों के दाम बढ़े रहे। दो दिन पहले 30 से 40 रुपये दर्जन बिक रहा केला तीज पर 50 से 60 रुपये दर्जन रहा। इसी तरह सेब के दाम भी 100 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम रहे।

जहां एक तरफ विंध्याचल में हुए नाव हादसे को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन परेशान रहा वही बृहस्पतिवार को तीज पर्व पर पक्काघाट पर लोग नौंका बिहार करते देखे गए। कोई परिवार तो कोई साथियों संग नाव पर बैठकर इस घाट से उस घाट की सैर कर आनंद उठा रहा था। नौका बिहार के चलते घाटों पर स्नान कर रहीं महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मजे की बात तो यह कि घाटों पर खड़े सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक की भांति खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed