फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On a small matter, a person publicly threatened with a pistol, video viral on social media

Mirzapur: छोटी सी बात पर शख्स ने सरेआम तमंचा सटाकर दे डाली धमकी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 04 Aug 2023 02:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 04 Aug 2023 02:18 PM IST
सार

विकास दुबे का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह उसकी गाय पत्थर की खूटे को उखाड़ कर जाने लगी। रास्ते में खूंटा रस्सी से अलग हो गया। रास्ते से जा रहे प्रेम प्रकाश सिंह ने पत्थर का खूंटा  कुएं में फेंक दिया। इस पर पिता रामेश्वर दुबे ने विरोध किया तो प्रेम प्रकाश ने तमंचा निकालकर उनको सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
On a small matter, a person publicly threatened with a pistol, video viral on social media
गाय का खूंटा कुएं में फेंका , विरोध करने पर सटाया तमंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पड़री थाना क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह गाय बांधने का खूंटा कुएं में फेंकने के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को तमंचा सटाकर धमकी दिया तमंचा सटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ढाई महीने बाद कब्र से निकाला गया शव: पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज, 15 मई को गाजीपुर में हुई थी मौत
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी विकास दुबे का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह उसकी गाय पत्थर की खूटे को उखाड़ कर जाने लगी। रास्ते में खूंटा रस्सी से अलग हो गया। रास्ते से जा रहे प्रेम प्रकाश सिंह ने पत्थर का खूंटा  कुएं में फेंक दिया। इस पर पिता रामेश्वर दुबे ने विरोध किया तो प्रेम प्रकाश ने तमंचा निकालकर उनको सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी। विपक्षी प्रेम प्रकाश सिंह उनकी जमीन कब्जा कर रहे हैं। जिसकी शिकायत थाने पर दी गई थी। जिसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। विवाद में तमंचा सताने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे को तमंचा सटाया आरोपी युवक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed