{"_id":"606610ca8ebc3ed38166d1d3","slug":"old-woman-dies-in-old-age-home-mirzapur-news-vns582813076","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाधार गृह में वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाधार गृह में वृद्धा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। क्षेत्र के देवरी स्थित स्वाधार गृह में बृहस्पतिवार की सुबह एक 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पड़री थाना क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व एक 65 वर्षीय वृद्धा लावारिस हालत में मिली थी। जिसे मड़िहान थाना क्षेत्र के स्वाधार गृह में भर्ती कराया गया था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। बुधवार की रात को वह खाना खाकर सो गई। सुबह जब उसे उठाया गया तो नहीं उठी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वाधार गृह में वृद्धा की मौत होने पर वहां की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दो वर्ष पहले वृद्धा को दाखिल कराया गया था। दो माह पहले तबीयत खराब हुई थी। एक सप्ताह पहले डिहाईड्रेशन होने पर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह काफी कमजोर हो गईं थीं। दो दिन पहले वापस स्वाधार गृह लाया गया। बुधवार की रात को खाना खाकर सोईं थीं। सुबह लोगों ने उसे उठाया तो वहीं नहीं उठीं।