फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   old woman died in suspicious circumstances

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत

Sun, 07 May 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
old woman died in suspicious circumstances
पड़री। थाना क्षेत्र के पथरहा गांव के पास टेढ़ा माइनर पर शनिवार को दोपहर दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के झझउर गांव निवासी केवला देवी (60) पत्नी मुन्नर बनवासी शनिवार को टोंगा गांव अपनी पुत्री सविता देवी के यहां जा रही थीं। वहां से थाना क्षेत्र के पुतरिहा गांव में 10 मई को भतीजी निशा के शादी में शामिल होना था। केवला देवी पथरहां गांव के पास किसी ऑटो से उतर कर अपने दामाद के घर जाने के लिए कुछ दूर टेढ़ा माइनर पर पहुंची थी कि संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि वृद्धा टीबी की मरीज थीं। वो बीमार चल रही थीं। रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई और वृद्धा ने वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed