फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old Plus team defeated Islamia Cricket Club

Mirzapur News: ओल्ड प्लस की टीम ने इस्लामिया क्रिकेट क्लब को हराया

Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Old Plus team defeated Islamia Cricket Club
जमालपुर। क्षेत्र के मठना गांव में शनिवार को देर शाम कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला इस्लामिया क्रिकेट क्लब मठना एवं ओल्ड प्लस न्यू क्रिकेट क्लब मठना के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में ओल्ड प्लस न्यू क्रिकेट क्लब मठना ने इस्लामिया क्रिकेट क्लब मठना को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मस्तिष्क एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रदीप चौरसिया ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। पहले खेलते हुए इस्लामिया क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। टीम की तरफ से हैदर अली ने 30 रन का सर्वाधिक योगदान किया। ओल्ड प्लस न्यू क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राहुल पटेल ने तीन और अरविंद पटेल ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए ओल्ड प्लस ने पांचवें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की तरफ से राहुल 13 रन बनाकर आउट हुए। अरविंद ने नाबाद 31 एवं उदयभान ने नाबाद 35 रनों का योगदान किया।
विज्ञापन

इस्लामिया क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मेहताब ने एक मात्र विकेट लिया। मैन आफ द मैच उदयभान एवं मैन आफ द सिरीज सुनील यादव को दिया गया। अंपायरिंग की भूमिका राजकुमार पटेल एवं गोलू जायसवाल एवं उद्घोषक की भूमिका रविशंकर एवं अतुल जायसवाल ने निभाई। इस दौरान ग्राम प्रधान गंगाराम पटेल, बीडीसी घनश्याम बियार, जितेंद्र गुप्ता, मोहन पटेल,मोहन पटेल, संजय पटेल, पंकज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed