फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   old pension scheme should be restored

पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाय

Tue, 19 Oct 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
old pension scheme should be restored
मिर्जापुर। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर फतहां स्थित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय परिसर में सोमवार को राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के तत्वावधान में विद्युत तकनीकी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष एवं पूर्वांचल परिक्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम ने कहा कि 14 जनवरी 2001 के बाद कारपोरेशन में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को अनुमन्य पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। लालमोहन दुबे ने कहा कि टेक्नीशियन जो अवर अभियंता के ठीक नीचे का पद है, उन्हें अवर अभियंता के ठीक नीचे का ग्रेड पे 42 सौ रुपये अनुमन्य किया जाना चाहिए। इसे वे लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

खंडीय सचिव रविकांत ने कहा कि राज्य विद्युत परिषद का प्रयोग विफल हो गया है तो पूर्ववर्ती समझौतों के अनुसार समस्त ऊर्जा निगमों को समायोजित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन किया जाए। जिला सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि प्रथम समयबद्ध वेतनमान, प्रथम प्रोन्नति अवर अभियंता प्रदान किया जाए। अतिरिक्त जिला सचिव प्रदीप कुमार मौर्य ने तकनीशियनों को भी पेट्रोल व डीजल का खर्च दिया जाय। सरोज कुमार पाल व अन्य ने अपना विचार प्रकट किए। इस अवसर पर शिवकुमार सिंह, सुरेश कुमार, बृजेश कुमार दुबे, राजेंद्र कुमार, रामनरेश रत्ना, संतोष कुमार यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed