{"_id":"679299a8bb8e8fb524006c14","slug":"old-man-riding-a-bicycle-dies-due-to-bike-collision-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-128757-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर- प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के कौडियरा गांव के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एक घायल को स्वरूप रानी अस्पताल, प्रयागराज के रेफर किया गया है।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के महडौरा गांव निवासी सोपाड़ी लाल (70) साइकिल से गैपुरा आए थे। दोपहर में घर लौटते समय कौडियरा गांव के पास एक बाइक ने उनकी साइकिल पर टक्कर मार दी। इससे सोपाड़ी लाल रूप से घायल हो गए। वहीं, और बाइक सवार प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के सिकरा बकुलिया निवासी अवनीश कुमार मिश्र (25) व सुरवादलापुर निवासी आशीष (25) को भी चोटें आईं। दोनों युवक विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विजयपुर सर्रोई पहुंचा। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रत्नाकर मिश्र ने सोपाड़ी को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर और अवनीश कुमार को स्वरूप रानी अस्पताल, प्रयागराज रेफर किया गया। सोपाड़ी की ट्राॅमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति ने बताया कि सड़क दुर्घटना में वृद्ध के मौत हो गई।
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदईपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम को बकरी चराने गए वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। चंदईपुर उमरिया गांव निवासी राजेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि उसके पिता सेवालाल (65) शाम को गांव के पास रेलवे लाइन कि किनारे बकरी चरा रहे थे। इसी बीच चुनार से विंध्याचल की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर पिता की मौत हो गई। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
ट्रक ने कार में मारी टक्कर, मां-बेटी समेत चार घायल
लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा न्यू पीएचसी के पास हुआ हादसा
फोटो संख्या आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर बरौंधा न्यू पीएचसी के पास बुधवार की रात ट्रक ने एक कार में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी समेत परिवार को चार लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दो लोगों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
मध्य प्रदेश के सागर निवासी हरीश कुमार साहू (50) अपनी पत्नी प्रेमलता साहू (47), बेटी कर्णिका साहू (17) और बेटे के साथ बुधवार की रात कार से वाराणसी से घर लौट रहे थे। बरौंधा न्यू पीएचसी के पास ट्रक ने उनकी कार में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पति-पत्नी और बेटा-बेटी घायल हो गए। वहीं, कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर लेकर भाग गया। सूचना पाकर पहुंची बरौंधा पुलिस ने घायलों को पीएचसी लालगंज पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने मां-बेटी को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।