{"_id":"63d6c4426013883cbc103934","slug":"old-man-riding-a-bicycle-died-in-a-road-accident-mirzapur-news-vns6961023111-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
जमालपुर थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाईवे पर जलालपुर गांव के पास शनिवार की रात साइकिल सवार एक वृद्ध सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुुलिस मौके पर पहुंची तो वृद्ध की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन रात होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी। रविवार को सूचना पर चंदौली जनपद से पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के कुंआ गांव निवासी राधेश्याम चौहान (80) शनिवार को साइकिल लेकर घर से निकले थे। उनका साइकिल से अपने ससुराल रानीबाग अदलहाट जाने का कार्यक्रम था। वहां साइकिल रखकर बस से अपने पुत्री प्रमिला के घर सोनभद्र जिले के मधुपुर जाने का कार्यक्रम था। वे साइकिल से जमालपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर स्टेट हाइवे पर जलालपुर गांव के पास पहुंचे थे, इस बीच साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई।
उन्हें सड़क पर गिरा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंच कर इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाती, तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, परंतु रात होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
रविवार को सुबह हादसे के बारे में जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राधेश्याम से एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि सड़क पर गिरने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई।