{"_id":"6683c07514adbba34b0f652e","slug":"old-man-mutilated-body-found-police-had-called-him-police-post-in-mirzapur-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अधेड़ की मिली कटी हुई लाश, एक दिन पहले पुलिस ने चौकी पर बुलाया था; जानें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अधेड़ की मिली कटी हुई लाश, एक दिन पहले पुलिस ने चौकी पर बुलाया था; जानें- पूरा मामला
Tue, 02 Jul 2024 02:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:26 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र में लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर चकगंभीर चौकी की पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ कर परिजनों को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाद शव लेने के लिए पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के चक गंभीरा चौकी अंतर्गत विश्वनाथपुरी रेलवे फाटक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटे व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को किसी लापता व्यक्ति के मामले में सोमवार को पूछताछ के लिए चौकी पर बुलाया था। जिसके बाद मंगलवार की सुबह उनका रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने संदिग्ध मौत पर आशंका जताई। गांव निवासी कपिल देव सिंह (55) पुत्र फक्कड़ सिंह को सोमवार को पुलिस किसी मामले में पूछताछ के लिए चौकी पर ले आई थी, लेकिन देर शाम तक वह घर नही पहुंचे।
विज्ञापन
मंगलवार की भोर में उनकी ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना घर वालों को मिली तो मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के घर वालों का कहना है कि ट्रेन से कटकर कैसे मौत हुई उनके समझ में नही आ रहा है, क्योंकि पुलिस उनको पूछताछ करने के लिए ले गई थी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह, कोतवाल अमित कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे।