फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old man going to tie Rakhi died of a bike collision while crossing the road

Mirzapur News: राखी बांधने जा रही वृद्धा की सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से मौत

Tue, 20 Aug 2024 03:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Old man going to tie Rakhi died of a bike collision while crossing the road
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर रन्नो पट्टी गांव के पास बाइक की टक्कर से राखी बांधने जा रही वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के मेजा थाने के अमिलिया गांव निवासी शालिनी मिश्रा (60) पत्नी हरिमोहन मिश्र सोमवार को बस से राखी बांधने अपने मायके मांडा थाने के सकरी गांव जा रही थीं। शालिनी रन्नो पट्टी गांव में बस से उतरकर अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे सड़क पार कर रही थीं। उसी बीच जिगना की ओर से जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में शालिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से पीएचसी विजयपुर सर्रोई भेजवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल वृद्धा की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed