फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old man fell the field after died due peg entering his mouth in mirzapur

Mirzapur News: गश खाकर खेत में गिरा वृद्ध, मुंह में खूंटी घुसने से मौत; दौड़े-भागे मौके पर पहुंचे परिजन

Sun, 12 May 2024 06:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 12 May 2024 06:11 PM IST
सार

Mirzapur News: मौके पर खेल रहे बच्चों ने परिजनों को वृद्ध के गिरने की सूचना दी। मौके पर पुत्र परवेश और भाई रामसागर श्रमिक को मृत अवस्था में देखकर दोनों लोग रोने बिलखने लगे।

विज्ञापन
Old man fell the field after died due peg entering his mouth in mirzapur
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मुड़ेल गांव में रविवार सुबह 10 बजे के करीब बांस काटकर घर लौटते समय श्रमिक गस खाकर खेत में गिर पड़ा। खेत में गिरने से अरहर की खूंटी उसके मुंह में घुस गई, जिससे श्रमिक की घटनास्थल पर मौत हो गई।

विज्ञापन


मुड़ेल गांव निवासी श्रमिक मैकू (55) मड़हा छाने के लिए घर से करीब 200  मीटर दूर बांस काटने के लिए गया था। कंधे पर बांस लेकर श्रमिक घर लौट रहा था।  रास्ते में अरहर के कटे खेत में अचानक गश खाकर मुंह के बल गिर पड़ा। खेत में गिरने से अरहर की खूंटी श्रमिक के मुंह में घुस गई। गंभीर रूप से घायल श्रमिक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे नृप निरीक्षक काशी सिंह ने घटना की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक सूर्य भान व ग्राम प्रधान सियाराम मिश्र ने मृत श्रमिक के परिजनों को शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिक को दो पुत्र हैं, जिसमें एक अविवाहित है। मृतक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि बांस काटकर घर लौटते समय अरहर के कटे खेत में गिरकर गंभीर रूप से घायल श्रमिक की मौत हो गई है। घटना की पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed