फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old man dies of heart attack in DJ sound competition

Mirzapur News: डीजे साउंड कांपिटीशन में हार्ट अटैक से वृद्ध की मौत

Sat, 04 Nov 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Old man dies of heart attack in DJ sound competition
मिर्जापुर। पंचमी भरत मिलाप के दौरान शुक्रवार की भोर में लालडिग्गी के पास डीजे साउंड कांपिटीशन के दौरान एक वृद्ध को हार्ट अटैक आ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी और फिर मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार की देर रात को पंचमी का भरत मिलाप निकाला गया। इसमें निकलीं झांकियाें के साथ डीजे चल रहे थे। वहीं, कई जगह साउंड सिस्टम लगाए गए थे। भरत मिलाप में शामिल डीजे वाहन जगह-जगह लगे साउंड सिस्टम से प्रतियोगिता करने लगे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के भैंसहिया टोला जायसवाल कालोनी निवासी प्रकाश चंद्र यादव उर्फ तोताराम (70) भी रात करीब दो बजे भरत मिलाप देखने पहुंचे थे। लालडिग्गी पर दो डीजे संचालक एक-दूसरे से स्पर्धा करने लगे। इस दौरान डीजे की तेज आवाज से तोताराम को सीने में दर्द होने लगा और वह जमीन पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने उनके घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन पहले उन्हें नटवा स्थित निजी अस्पताल और उसके बाद मंडलीय अस्पताल लेकर गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पुत्र उपदेश ने आरोप लगाया कि डीजे की तेज आवाज के कारण उनके पिता को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया कि उनके पिता को पहले दो बार हार्ट अटैक आ चुका था। उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। उनको मेला में जाने से मना किया गया था। घाट पर पता चला कि एक और व्यक्ति की तेज साउंड के कारण हार्ट अटैक से मौत हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि रात 10 बजे के बाद डीजे संचालन पर प्रतिबंध है। मेला या जुलूस में बजने वाले डीजे के लिए गाइड लाइन तय की जाएगी। वहीं, भरत मिलाप कमेटियों के प्रतिनिधियों से बात की जाएगी। वृद्ध की मौत की शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed