फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old man dies due to car collision

Mirzapur News: कार की टक्कर से वृद्ध की मौत

Mon, 20 Nov 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Old man dies due to car collision
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी गांव के सामने रविवार को शाम को तेज रफ्तार इनोवा कार ने वृद्ध को टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

रविवार को शाम करीब चार बजे प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी गोविंद प्रसाद बिंद (68) घर से पैदल खाद खरीदने रन्नोपट्टी बाजार गए थे। रन्नोपट्टी गांव के सामने सड़क पार कर रहे थे कि मांडा रोड की ओर से जिगना की तरफ जा रहे तेज रफ्तार इनोवा ने टक्कर मार दी। इससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने भाग रहे वाहन चालक को पकड़ने के लिए गैपुरा चौकी पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार के टक्कर से वृद्ध की मौत हुई है। चालक को पकड़ कर इनोवा वाहन को गैपुरा चौकी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed