{"_id":"60b86545fff3ce7d3a7db006","slug":"old-man-death-in-mirzapur-after-he-fallen-from-bridge-with-cycle-in-mirzapur-he-was-going-home-on-news-of-sisters-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में पुल से गिरने से साइकिल सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, बहन के निधन की खबर पर जा रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में पुल से गिरने से साइकिल सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, बहन के निधन की खबर पर जा रहे थे घर
Thu, 03 Jun 2021 10:44 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:44 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कर्णावती नदी पर बने पुल से गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। ये हादसा आज सुबह हुआ। साइकिल सवार बुजुर्ग बहन के निधन की सूचना मिलने के बाद अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : फाइल
विस्तार
बहन के मौत की खबर सुन घर जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत रास्ते में ही हो गई। वो हादसे का शिकार हुए। बुजुर्ग की साइकिल बिना रेलिंग के जर्जर पुल से नीचे गिर गया था। पुल के नीचे रखे पत्थर से सिर टकराने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा मिर्जापुर जिले के जिगना थानाक्षेत्र के कर्णावती नदी पर बने पुल पर हुआ।
विज्ञापन
घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ाकला व बघेड़ाखुर्द के मध्य कर्णावती नदी पर बना पुल सकरा और जर्जर हो चुका है। उसकी रेलिंग तक नहीं है। बृहस्पतिवार को लगभग पौने आठ बजे पुल से नीचे गिरने से साइकिल सवार 62 वर्षीय अमृतलाल शर्मा पुत्र रामदास की मौत हो गई। वो बघेड़ाकला का निवासी थे।
विज्ञापन
मृतक बघेड़ाखुर्द के मिश्रपट्टी गांव में किसी के यहां पिंडदान कराने गया था। वहीं पर खबर मिली की उसकी बहन की मौत हो गई है। बहन की मौत की सूचना मिलते ही साइकिल से घर के लिए निकल पड़ा। कर्णावती नदी के सकरे पुल के बीच में पहुंचा ही था कि साइकिल सहित नीचे गिर गया। नीचे पत्थर से सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन