फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old and disabled will vote through postal letter

डाक पत्र के माध्यम वृद्ध व दिव्यांग करेंगे मतदान

Mon, 28 Feb 2022 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Old and disabled will vote through postal letter
राजकीय इंटर कालेज में सोमवार को 80 वर्ष से अधिक आयु, दिव्यांग मतदाताओं एवं कोविड-19 के संदिग्ध प्रभावित व्यक्ति डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान करेंगे। इसके लिए कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पोलिंग पार्टियों को संबोधित करते हुए कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु, दिव्यांग मतदाताओं सहित कोविड से ग्रसित जिन लोगों ने घर पर ही मतदान करने के लिए आवेदन है। उनके घर पर जाकर मतदान कार्मिक वोट दिलाएंगे। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को चेतावनी दी कि किसी मतदाता के घर पहुंचने के बाद किसी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार न करें। उन्होंने कहा कि घर पर मतदान कंपार्टमेंट में वोट देते समय किसी के द्वारा वीडियो या फोटो नहीं बनाया जाएगा। इसके अलावा समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतदान दल में एक मतदान अधिकारी प्रथम, एक मतदान अधिकारी तृतीय, एक वीडियो ग्राफर, एक माइक्रो आब्जर्वर व सुरक्षाकर्मी रहेंगे। टीमें दो व तीन मार्च को सुबह साढ़े सात बजे कलेक्ट्रेट परिसर में संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर से मतदान के लिए एवं मतपत्र, वाहन आदि प्राप्त कर प्रत्येक दशा में सुबह आठ बजे मतदान हेतु अपने क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि संबंधित रिटर्निंग आफिसर द्वारा मतदान तिथि व टीम भ्रमण की सूचना प्रेक्षक व विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को 80 वर्ष से अधिक आयु, दिव्यांग मतदाताओं की सूची जिन्हें डाक मत पत्र द्वारा मतदान कराया जाना है, दो मार्च से पूर्व अनिवार्य रूप से दे दी जाए। ताकि प्रत्याशी या उसका निर्वाचन अभिकर्ता मतदान दिवस पर उपस्थित रहें। डाक मत पत्र पेटी को कोषागार के डबल लाक से निकासी एवं जमा आदि करने की प्रक्रिया की भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वीडियो ग्राफर मतदान की गोपनीयता बनाये रखते हुए संपूर्ण मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed