फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ol man dies due to electrocution while trying to save grandson

नाती को बचाने के चक्कर में नाना की करंट की चपेट में आने से मौत

Wed, 02 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
ol man dies due to electrocution while trying to save grandson
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही गांव में मंगलवार की रात नाती को बचाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष गैपुरा इंद्र बहादुर सिंह के बड़े भाई उमेश सिंह 56 वर्ष की बिजली करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया जाता है कि उमेश सिंह मंगलवार की शाम घर के बाहर फर्राटा पंखा लगाकर सोने जा रहे थे। तभी उनका छह वर्षीय नाती प्रत्यूश सिंह पंखे के पास पहुंच गया। उसे पंखे में उतर रहे करंट ने चपेट में ले लिया। यह देख उमेश सिंह तुरंत नाती को बिजली करंट से बचाने के लिए गए। उन्होंने नाती को तो बचा लिया लेकिन स्वयं फर्राटे में उतर रहे बिजली करंट की चपेट में आ गए। बिजली का प्रवाह बंद कर किसी तरह परिजनों ने उन्हें पंखे से अलग किया। इसके बाद परिजन उन्हें मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पाते ही पत्नी इंद्रावती देवी, पुत्री मुन्नी देवी, पुत्र पप्पू योगेश शिवम सहित परिजनो का रो -कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक किसानी का कार्य करते थे। मृतक को तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। इस समय बड़ी पुत्री मुन्नी देवी मायके में ही है। उसी के पुत्र प्रत्यूश को बचाने मे उमेश सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर पर ग्रामीण व शुभचिंतकों की भीड़ लगने लगी।
विज्ञापन

.............................................
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के ककरद गांव में मंगलवार की रात को फर्राटा पंखे में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय रामजी पुत्र इंदर मंगलवार की रात को फर्राटा पंखा लगाने गए। तभी वह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए। वह फर्राटा पंखे में पुरी तरह चिपक गए थे। पति की चीख सुनकर सुनकर पत्नी आई तो देखा वह वह पंखे में चिपके है। पत्नी ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह पंखे में प्रवाहित हो रही बिजली को बंद किया। बिजली का प्रवाह बंद होते ही रामजी पंखे से अलग होकर जमीन पर गिर गए। परिजन आनन-फानन में निजी साधन से उपचार के लिए पटेहरा पीएचसी ले गए। जहां डा. बहाल अहमद ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक को दो पुत्री और दो पुत्र है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पटेहरा चौकी इंचार्ज धर्मनारायण भार्गव ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है।

.................................
करंट से बचने के लिए क्या करें
बरसात के मौसम में करंट से हादसे बढ़ जाते है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। मंगलवार की रात फर्राटा पंखे में उतरे करंट से दो लोगों की जान चली गई। फर्राटा पंखा में करंट से कई बार हादसे हो गए है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कि करंट से बचने के लिए क्या करें। किस तरह के फर्राटा पंखे का उपयोग करें।
-फर्राटा पंखा लोकल न लें। ब्रांड का पंखा ले। लोकल पंखे में करंट जल्दी उतरता है।
-पंखा चल रहा हो तो प्लग निकालकर ही उसे छूएं।
-पंखा भींगा हो तो मिस्त्री को दिखा कर ही उसका उपयोग करें।
-पंखा छूते समय पैर में चप्पल पहने रहें।
-फर्राटा पंखे को सीधे जमीन में न रखें। नीचे लकड़ी या प्लास्टिक आदि रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed